मोतीराम आसनानी के नेत्रदान से दो जिंदगियों में होगा उजाला

आगरा, 26 अक्टूबर। केदार नगर, शाहगंज निवासी मोतीराम आसनानी (81 वर्ष) के निधन के बाद उनके परिवार ने नेत्रदान कर मिसाल पेश की। उनके नेत्रदान से दो लोगों की अंधेरी जिंदगी में रोशनी आएगी।
रविवार देर रात निधन के बाद उनके पुत्र अनिल कुमार आसनानी ने हेल्प आगरा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य दीपक अग्रवाल से संपर्क किया। सूचना पर हेल्प आगरा के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज की आई बैंक इंचार्ज डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसलर दीपक शर्मा और डॉक्टरों की टीम ने नेत्रदान प्रक्रिया पूरी कराई।
संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, महासचिव गौतम सेठ, नेत्रदान प्रभारी प्रतीक जैन और मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने परिवार के इस कदम की सराहना करते हुए लोगों से नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि नेत्रदान के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, सूचना पर डॉक्टरों की टीम खुद नेत्रदानी के घर पहुंचती है। नेत्रदान के लिए 9319111000 पर संपर्क किया जा सकता है।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments