प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति के साथ पूरन डावर की भेंट
आगरा, 08 अक्टूबर। ताजनगरी के औद्योगिक जगत के लिए गौरवपूर्ण अवसर रहा जब नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आयोजित भारत-स्विट्जरलैंड उच्चस्तरीय कार्यक्रम में आगरा के प्रमुख उद्योगपति और डीसीएफएलआई चेयरमैन पूरन डावर शामिल हुए।
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पार्मेलिन की राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और आर्थिक सहयोग को नई गति देने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति गी पार्मेलिन और कैरोलिन पार्मेलिन के साथ पूरन डावर की भेंट का क्षण शहर के उद्योग जगत के लिए विशेष रहा।
पूरन डावर डावर ग्रुप के चेयरमैन हैं और भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री (DCFLI) के चेयरमैन तथा बोर्ड ऑफ ट्रेड के गैर-सरकारी सदस्य हैं।
वर्ष 1994 में आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर की स्थापना में उनकी अहम भूमिका रही, जिसने आगरा के फुटवियर उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाई।
भारत और EFTA के बीच TEPA समझौते के तहत अगले 15 वर्षों में 100 अरब डॉलर निवेश और 10 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य है। ऐसे में आगरा जैसे फुटवियर हब के लिए तकनीक और निर्यात के नए अवसर खुलेंगे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments