आगरा की शादियों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, वेडिंग टूरिज्म बनेगा नई अर्थव्यवस्था का आधार

आगरा, 08 अक्टूबर। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का शहर अब शादियों के लिए भी दुनिया के नक्शे पर चमकने को तैयार है। शहर की वेडिंग इंडस्ट्री को इंटरनेशनल लेवल तक ले जाने के लिए ड्रम बीट्स वेडिंग प्लानर्स ने नई पहल शुरू की है।
प्रसिद्ध वेडिंग प्लानर वरदान शर्मा का कहना है कि आगरा में डेस्टिनेशन वेडिंग की अपार संभावनाएं हैं। “आगरा के पास वो विरासत है जो दुनिया में कहीं नहीं। हमें बस उसे सही तरीके से पेश करना है।” वेडिंग प्लानिंग में नई तकनीक जरूरी है, लेकिन परंपरा का संवर्धन ही असली ताकत है। आज शादियों में ड्रोन शो, 3D प्रोजेक्शन, VR वेन्यू टूर और AI गेस्ट मैनेजमेंट आ रहा है, लेकिन ब्रज की परंपरा, कन्यादान, पाणिग्रहण, फूलों की होली और शहनाई की गूंज को भी बरकरार रखा जा रहा है। विदेशी मेहमानों को लाइट-साउंड से ज्यादा हमारी संस्कृति याद रहती है।
आगरा को इंटरनेशनल वेडिंग हब बनाने के लिए 4 सूत्रीय रोडमैप -
1. हेरिटेज वेडिंग कॉन्सेप्ट - ताजमहल, मेहताब बाग, आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी व्यू वाले लग्जरी रिजॉर्ट्स को प्रमोट करना। यमुना तट पर सनसेट वेडिंग विदेशी जोड़ों के लिए बड़ा आकर्षण बन सकती है।
2. लोकल फॉर ग्लोबल - शादी में आगरा के पेठा काउंटर, मुगलई जायका, ब्रज के लोक कलाकार, मेहंदी और चूड़ी कारीगरों को शामिल कर स्थानीय रोजगार को ग्लोबल पहचान देना।
3. सस्टेनेबल और टेक-सेवी वेडिंग - पत्तल-दोने, कुल्हड़, इत्र बार और ई-इनविटेशन के साथ इको-फ्रेंडली शादियां। NRI परिवारों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा।
4. सरकारी सहयोग - आगरा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी, सिंगल विंडो परमिशन और इंटरनेशनल वेडिंग प्लानर्स के लिए फेम टूर आयोजित किए जाएं।
वरदान शर्मा कहते हैं कि जयपुर और उदयपुर की तरह आगरा को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाया जाए तो होटल, कैटरिंग, डेकोरेशन और ट्रांसपोर्ट से जुड़े हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। 
______________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments