आगरा में प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात: युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया

आगरा, 07 अक्टूबर। थाना मलपुरा क्षेत्र में बुधवार को प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात से हड़कंप मच गया। सेंट पीटर कॉलेज के पीछे रोहता के पास एक नव विकसित कॉलोनी में युवक ने पहले युवती को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान अरुण पुत्र धर्मवीर सिंह के रूप में हुई है। घायल युवती एक फौजी की बेटी बताई जा रही है, जिसे गंभीर हालत में सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी विवाद के बाद युवक ने पहले युवती पर फायर किया। गोली लगते ही युवती लहूलुहान होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इसके बाद युवक ने खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसीपी और एडीसीपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस हथियार, गोली चलने की वजह और दोनों के बीच संबंधों की जांच में जुटी है।घटनास्थल सदर और मलपुरा थाना क्षेत्र की सीमा पर होने से शुरुआत में क्षेत्र को लेकर असमंजस भी रहा, हालांकि दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।फिलहाल पुलिस घायल युवती के बयान और परिजनों से पूछताछ के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आने की बात कह रही है।

________________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments