टीम इंडिया 'ए' के नए कप्तान ध्रुव जुरेल ने आगरा में नई मर्सिडीज की पूजा कराई, स्प्रिंगडेल स्कूल में बच्चों से मिले
आगरा, 07 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट टीम 'ए' के नए कप्तान ध्रुव जुरेल बुधवार को अपने घर आगरा आए। उन्होंने क्लार्क्स शिराज होटल के पास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में परिवार के साथ अपनी नई मर्सिडीज कार की पूजा-अर्चना कराई।
इस मौके पर उनके कोच परवेंद्र यादव, पिता नेम सिंह जुरेल, मां और दादी मौजूद रहीं। पूजा के बाद ध्रुव अपने पुराने कोचिंग ग्राउंड स्प्रिंगडेल स्कूल पहुंचे, वहां मैदान पर माथा टेका और कोचिंग ले रहे बच्चों से मुलाकात की।
इसके तुरंत बाद वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए लगने वाले प्रैक्टिस कैंप में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
Post a Comment
0 Comments