"रामहि जेहि जनकु बढ़हारा" - जनकपुरी में गूंजी मिथिला की अतिथि-सत्कार परंपरा

आगरा, 08 अक्टूबर। श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को भावना एस्टेट रोड पर जनकपुरी महोत्सव में राजा जनक अशोक गोयल और रानी सुनयना लता गोयल की ओर से प्रभु श्रीराम के सम्मान में पारंपरिक ‘बढ़हार की दावत’ का आयोजन किया गया।
भव्य परिसर में राजा जनक परिवार ने सर्वप्रथम राजा दशरथ स्वरूप संजय सिंघल और रानी कौशल्या स्वरूप नीता सिंघल का स्वागत किया और प्रभु श्रीराम, माता सीता सहित सभी स्वरूपों की आरती उतारी। मिथिला की परंपरा अनुसार वर के सम्मान में सजी ज्यौनार में भांति-भांति के व्यंजन चांदी की थाल में परोसे गए।
35 सदस्यीय रॉयल सिम्फनी बैंड ने बांधा समां
दावत के दौरान छत्तीसगढ़ के इंडिया गॉट टैलेंट फेम रॉयल सिम्फनी बैंड के 35 कलाकारों ने पूर्वी और पश्चिमी संगीत के संगम के साथ रामधुनों और भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों और जयकारों से भावना एस्टेट रोड त्रेता युग की मिथिला नगरी में बदल गया।
गणमान्यजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, एमएलसी विजय शिवहरे, पूर्व सांसद वी अभिनेता राज बब्बर, जितेंद्र चौहान समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी और समाजसेवी मौजूद रहे।
राजा जनक परिवार से शोभिक गोयल, स्मृति गोयल, मोहित गोयल, रिनी गोयल और दशरथ परिवार से रजत सिंघल, निमिषा सिंघल, आयुषी गर्ग, कृष्ण गर्ग उपस्थित रहे।
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, रामकिशन अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, टीएन अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, विनोद जौहरी, अशोक राठी, मनोज अग्रवाल पोली भाई, संजय तिवारी, मुकेश जौहरी, प्रवीण स्वरूप, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, गिरधरशरण, रामांशु शर्मा, राम राहुल शर्मा, रामाशीष आदि उपस्थित रहे।
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव, संतोष कटारा, मनोज बंसल, संजय गोयल, अरविंद शर्मा, अजय गर्ग अवागढ़, नरेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, धर्मेश जैन, मनोज जादौन, हितेश लवानिया, आकाश ग्वाला, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, अमृता पोरवाल, शिखा, रुचि, सूची, सीमा, शालिनी, शीतल आदि उपस्थित रहीं। संचालन दीपक जैन ने किया।
____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments