आगरा में कई स्थानों पर हुए सामूहिक मेहंदी कार्यक्रम

विजय नगर में सामूहिक मेहंदी कार्यक्रम, जरूरतमंद बेटियों को किया सशक्त
आगरा, 28 अक्टूबर। विजय नगर कॉलोनी स्थित आशीर्वाद रेजिडेंसी वेलफेयर सोसायटी में हाल ही में भव्य सामूहिक मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांधी नगर स्थित 'मातृ छाया संस्था' में प्रशिक्षण ले रही गरीब और जरूरतमंद बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ये बेटियां संस्था में सिलाई, कढ़ाई और मेहंदी जैसे हुनर सीख रही हैं। संस्था का संचालन समाजसेवी अरुण गर्ग और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के मार्गदर्शन में हो रहा है।
कार्यक्रम में अपार्टमेंट की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करीब 50 हाथों में मेहंदी लगवाई। इससे जहां पर्व का उत्साह बढ़ा, वहीं बेटियों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता मिली। सोसाइटी के अध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल और संयोजक साहिल गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी का आभार जताया। इस दौरान गुंजन गुप्ता, अंजू यादव, रमा शर्मा, रूपा गुप्ता, सुमन गोयल, प्रीति अग्रवाल, ईशा गुप्ता, मानी गुप्ता, बीना और विनीता सहित अनेक महिलाओं ने मेहंदी लगवाकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।
_________________________________________
करवा चौथ पर कुटुम्ब संस्था ने लगवाई मेहंदी, 121 महिलाओं ने लिया हिस्सा
आगरा, 28 अक्टूबर। करवा चौथ के पावन पर्व पर कुटुम्ब संस्था की ओर से 'सौभाग्य रचना - करवा चौथ मेहंदी उत्सव' का आयोजन किया गया। दयालबाग स्थित हरि ओम सेवा सदन और कमला नगर के जनक पार्क स्थित हैप्पी स्प्राउट्स में लगे दो शिविरों में 121 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्था की संयोजिका पूजा सिंघल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में महिला मेहंदी कलाकारों से मेहंदी लगवाने की सुविधा देना था। मुख्य अतिथि श्रुति दास ने कहा कि यह पहल महिला सम्मान, आपसी सहयोग और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संस्कृति को सहेजने का प्रयास है।
कमला नगर शिविर का संचालन हर्षिता जैसवाल के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में वंशिका, प्रीति, किरण, मेघा, वीरावती और ऋचा सहित अन्य कलाकारों ने आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। संयोजक विदित सिंघल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय त्योहारों और रीति-रिवाजों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में मणि पचौरी, ज्योतिषा मित्तल, शालिनी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments