आगरा से स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी घोषित

आगरा, 28 अक्टूबर।  परिषद के लिए आगरा से स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। इससे पहले शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल को विजयी घोषित किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा के शशांक यादव को 8,856 मतों से पराजित किया। डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को कुल 31,393 मत प्राप्त हुए, जबकि शशांक यादव को 22,537 मत मिले। 
पार्टी नेताओं के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी को 4,263 मतों के अंतर से पराजित किया। 
डा. आकाश अग्रवाल लगातार दूसरी बार शिक्षक एमएलसी बने हैं। इस बार वह सपा से प्रत्याशी थे। जबकि इससे पहले वह निर्दलीय चुनाव जीते थे। पिछली बार भाजपा के डा. दिनेश चंद्र वशिष्ठ को हराया था।
गौरतलब है कि आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर गड़बड़ी की शिकायतों के बाद 26 अक्टूबर को पुनर्मतदान कराया गया था। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना शुरू हुई। 
_____________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments