आगरा की युवती का शव फरीदाबाद के होटल में फंदे से लटका मिला, प्रेमी के साथ ठहरी थी

आगरा, 10 अक्टूबर। ताजनगरी की 25 वर्षीय युवती का शव एनसीआर के फरीदाबाद में एक होटल में फंदे से लटका मिला। युवती पिछले तीन दिन से अपने प्रेमी के साथ होटल में ठहरी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरों के अनुसार युवती अदिति मूल रूप से आगरा की रहने वाली है। वह तीन दिन पहले घर में बिना बताए अपने प्रेमी हेमंत शर्मा के पास फरीदाबाद आई थी। दोनों फरीदाबाद के सेक्टर-11 स्थित होटल रॉयल हार्मनी के कमरा नंबर 204 में ठहरे थे। हेमंत मूल रूप से आगरा का ही रहने वाला है और फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
बताया गया है कि शुक्रवार रात हेमंत होटल से चला गया था। शनिवार सुबह होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अदिति का शव फंदे से लटका मिला।
फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और प्रेमी हेमंत से भी पूछताछ की जा रही है।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments