आगरा की सीबी चेन्स को मिला 'सिल्वर ज्वेलरी कंपनी ऑफ द ईयर 2026' अवार्ड, मुंबई में धन कुमार जैन ने सपत्नीक ग्रहण किया सम्मान
आगरा, 07 अक्टूबर। शहर की पायल निर्माण फर्म सीबी चेन्स ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। मुंबई में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी अवार्ड समारोह में फर्म को 'सिल्वर ज्वेलरी कंपनी ऑफ द ईयर 2026' के सम्मान से नवाजा गया।
नॉर्थ इंडिया की सिल्वर श्रेणी में मिले इस पुरस्कार से आगरा की चांदी ज्वेलरी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
वेस्टर्न पवई में आयोजित समारोह में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने फर्म के संचालक धन कुमार जैन और उनकी पत्नी को पुरस्कार प्रदान किया। सीबी चेन्स को डिजाइन और विश्वसनीयता के लिए पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी धन कुमार जैन को सम्मानित कर चुके हैं।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments