यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: 20 आईपीएस अफसरों के तबादले, सतीश गणेश को मिली ट्रैफिक की कमान
लखनऊ, 07 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए।
शासन से जारी सूची के अनुसार ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात और भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलों में भी बड़े बदलाव हुए हैं। यशवीर सिंह को एसपी जौनपुर, रवीना त्यागी को एसपी बाराबंकी, ओमवीर सिंह को एसपी बस्ती, ईरज राजा को एसपी बलिया, सर्वेश कुमार मिश्रा को एसपी मऊ, विनय कुमार सिंह को एसपी गाजीपुर, पूर्णेन्दु सिंह को एसपी बागपत, मधुबन कुमार सिंह को एसपी हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को एसपी जालौन बनाया गया है।
वहीं सूरज कुमार राय को एसएसपी मुजफ्फरनगर की कमान मिली है। कुमार अनुपम सिंह को एसपी पीएसी मुख्यालय लखनऊ, संजय कुमार सैन को नायक 4वीं वाहिनी पीएसी, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह को डीसीपी प्रयागराज, कमलेश बहादुर को एसपी लोक शिकायत मुख्यालय, अर्पित विजयवर्गीय को द जीटीजी उठ लखनऊ, चिराग जैन को एसपी नगर बरेली, मानस पारीक को एसपी नगर आजमगढ़ और आलोक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया है।
___________________________________
Post a Comment
0 Comments