चांदी लूटकांड का खुलासा, पूर्व बस ड्राइवर समेत पांच गिरफ्तार, 16 किलो चांदी बरामद
आगरा, 09 अक्टूबर। थाना रकाबगंज पुलिस ने चांदी लूटकांड का खुलासा करते हुए पूर्व बस ड्राइवर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बनारस के व्यापारी के लिए संजय ट्रेवल्स की बस से भेजी गई करीब दो कुंतल चांदी में से 48 किलो चांदी लूट ली गई थी।
एडीसीपी मनोज कुमार ने मीडिया को बताया कि आरोपियों ने इटावा के पास सफारी गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया था। चांदी के कट्टे बस की सीट के नीचे रखे जाते थे, इसकी जानकारी पूर्व ड्राइवर को थी। उसने साथियों के साथ मिलकर 48 किलो चांदी निकाल ली। 27 तारीख को खेप रिसीव होने पर चोरी का पता चला।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 किलो चांदी, 4 मोबाइल, दो गाड़ियां (महिंद्रा XUV समेत) और 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि चोरी की चांदी को मध्य प्रदेश में गलवाने की योजना थी।
पुलिस को गोविंद गुप्ता से पूछताछ में अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर बैजनाथ और उसके साथियों को पकड़ा गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments