आरटीओ के बाहर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दुकानदारों की टास्कफोर्स से नोकझोंक
आगरा, 09 अक्टूबर। आरटीओ कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर अवैध रूप से लगे कंप्यूटर सेंटर, फोटो स्टेट और खाने-पीने के स्टॉलों पर नगर निगम की टास्कफोर्स ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बुलडोजर से दुकानों के बाहर लगे टिनशेड तोड़ दिए और कुर्सी-मेज व बेंच जब्त कर लिए।
खबरों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और कंप्यूटर सेंटर संचालकों की टास्कफोर्स से तीखी तकरार हुई। दुकानदार रोजी-रोटी का हवाला देते रहे, लेकिन टीम ने चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई जारी रखी।
आरटीओ के बाद टीम ने लोहामंडी बाजार में भी सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया। मोतीलाल नेहरू रोड पर दुकानों की जांच में प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक गिलास मिलने पर उन्हें जब्त कर छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
_____________________________
Post a Comment
0 Comments