गणपति के जयघोष से हुआ रामलीला महोत्सव में शोभायात्रा का शुभारंभ, नई कार्यकारिणी घोषित
आगरा, 28 सितम्बर। श्री रामलीला महोत्सव में शोभायात्राओं का शुभारंभ सोमवार को विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की सवारी के नगर-परिभ्रमण के साथ हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने आरती उतारकर किया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व में रावतपाड़ा स्थित स्व. लाला चन्नोमल की बारहद्वारी से सवारी शुरू हुई। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि सवारी जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, बेलनगंज, किनारी बाजार सहित 15 से अधिक बाजारों से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की।
मंगलवार शाम 6 बजे रावण की दुहाई की सवारी निकलेगी, जिसमें रावण, कुंभकरण, मेघनाथ, अहिरावण और सूर्पनखा के पात्र अट्टहास करते हुए नगर भ्रमण करेंगे।
कार्यकारिणी घोषित
महोत्सव को भव्य बनाने के लिए कमेटी ने नई कार्यकारिणी घोषित की है। प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात प्रभारी और राहुल शर्मा को श्रृंगार प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारिणी में 20 उपाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी शामिल हैं।
_______________________________________

Post a Comment
0 Comments