फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन
आगरा, 24 सितम्बर। जिले के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक छोटेलाल वर्मा का आज गुरुवार को नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे करीब 73 वर्ष के थे और दो दिन से बुखार से पीड़ित थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिन से छोटेलाल वर्मा की तबीयत खराब थी। पहले उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे, रास्ते में उन्होंने नोएडा के अस्पताल में दमतोड़ दिया। विधायक की मौत की जानकारी मिलते ही समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
चार बार विधायक रहे छोटे लाल वर्मा का जन्म 7 जुलाई, 1953 को 31 नगला देवहंस में हुआ था। छोटे लाल वर्मा का राजनीतिक जीवन जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा। उनके राजनीतिक अनुभव में नवम्बर, 1993: बारहवीं विधान सभा में सदस्य प्रथम बार निर्वाचित; 1994-1995: सदस्य प्राक्कलन समिति; 2002-2007: चौदहवीं विधान सभा में सदस्य दूसरी बार निर्वाचित; 2002-2003: सदस्य याचिका समिति; 2003-2007: सदस्य, सरकारी आश्वासन सम्बन्धी समिति; मई, 2008: उपाध्यक्ष, ( राज्यमंत्री स्तर), राम गंगा कमाण्ड परियोजना कानपुर लखनऊ; मई 2009: अध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) राज्य एकीकरण परिषद्, उ 0 प्र 0; 2012 मार्च: सोलहवीं विधान सभा के सदस्य तीसरी बार निर्वाचित; 2012-2013: सदस्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति; मार्च, 2022: अट्ठारहवीं विधान सभा में सदस्य चौथी बार निर्वाचित जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने फतेहाबाद सीट से चुनाव जीतकर जनता का विश्वास हासिल किया।
__________________________

Post a Comment
0 Comments