यूपी में 34 आईएएस के तबादले, एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली बनीं एटा की डीएम
लखनऊ, 21 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। देर रात जारी सूची में कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और संभागीय खाद्य नियंत्रक एम. अरुन्मोली को जिलाधिकारी एटा बनाया गया है। उनके स्थान पर विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक और यूपी डेस्को के महाप्रबंधक विजय कुमार को एडीए उपाध्यक्ष और संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची इसप्रकार है-
1. अनुनय झा - डीएम हरदोई से डीएम मुरादाबाद
2. राहुल पाण्डेय - विशेष सचिव राज्य कर से डीएम हरदोई
3. एम. अरुन्मोली - उपाध्यक्ष एडीए/संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा से डीएम एटा
4. संजय चौहान - डीएम अमेठी से डीएम कुशीनगर
5. महेंद्र सिंह तंवर - डीएम कुशीनगर से डीएम कानपुर नगर
6. अनुज मलिक - सीईओ गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से डीएम संतकबीरनगर
7. आलोक कुमार - डीएम संतकबीरनगर से डीएम पीलीभीत
8. ज्ञानेन्द्र सिंह - डीएम पीलीभीत से डीएम बलिया
9. शशांक चौधरी - अपर सीईओ इन्वेस्ट यूपी/यूपीडा से डीएम अमेठी
10. दिव्यांशु पटेल - नगर आयुक्त मुरादाबाद से डीएम बागपत
11. प्रभास कुमार - विशेष सचिव नमामि गंगे से डीएम महोबा
12. उमेश प्रताप सिंह - विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण से डीएम बिजनौर
13. सत्य प्रकाश पटेल - विशेष सचिव नगर विकास से डीएम हाथरस
14. अशोक कुमार - विशेष सचिव सिंचाई से डीएम हमीरपुर
15. हिमांशु कौशिक - एमडी यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन से नगर आयुक्त मुरादाबाद
16. विजय कुमार सिंह - मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया से सीडीओ मिर्जापुर
17. संतोष बहादुर सिंह - एडीएम प्रशासन सहारनपुर से सीडीओ मैनपुरी
18. विशाल कुमार - सीडीओ मिर्जापुर से सीईओ गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण
19. विजय कुमार - विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक/महाप्रबंधक यूपी डेस्को से उपाध्यक्ष एडीए/संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा
20. शैलेन्द्र भाटिया - अपर सीईओ यमुना एक्सप्रेस-वे से अपर सीईओ यूपीडा
21. गजल भारद्वाज - डीएम महोबा से अपर सीईओ इन्वेस्ट यूपी
22. नितिन मदान - एडीएम प्रशासन रामपुर से अपर सीईओ यमुना एक्सप्रेस-वे।
23. जसजीत कौर - डीएम बिजनौर से एमडी यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन
24. जितेंद्र प्रताप सिंह - डीएम कानपुर नगर से निदेशक मंडी परिषद
25. नेहा बंधु - सीडीओ मैनपुरी से अपर आयुक्त विकसित भारत रोजगार मिशन
26. अमनदीप डुली - अपर आयुक्त मनरेगा से नियंत्रक विधिक बाट माप
27. अस्मिता लाल - डीएम बागपत से विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण
28. अभिषेक गोयल - डीएम हमीरपुर से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक
29. मंगला प्रसाद सिंह - डीएम बलिया से एमडी सहकारी चीनी मिल्स संघ
30. निधि श्रीवास्तव - विशेष सचिव उच्च शिक्षा से विशेष सचिव राज्य कर
31. अरविंद सिंह - डीएम एटा से विशेष सचिव खाद्य एवं रसद
32. राजेंद्र पेंसिया - डीएम मुरादाबाद से विशेष सचिव कारागार प्रशासन
33. अतुल वत्स - डीएम हाथरस से विशेष सचिव राजस्व
34. चन्द्र शेखर - विशेष सचिव सिंचाई को परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार।
_________________________________

Post a Comment
0 Comments