भारी बारिश के अलर्ट पर आगरा में 26 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी
आगरा, 25 सितंबर। मौसम विभाग के भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
डीएम ने सभी प्रबंधन, अभिभावकों और छात्रों से आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है। आदेश की प्रमाणिकता वेबसाइट http://www.agra.nic.in पर देखी जा सकती है।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments