दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत दो की मौत, परिवारों में कोहराम
आगरा, 28 सितम्बर। शहर में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती और एक महिला की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ही हादसे तेज रफ्तार वाहनों से हुए और चालक मौके से फरार हो गए।
पहला हादसा - शाहगंज: साकेत कॉलोनी में एक्टिवा सवार 26 वर्षीय दीक्षा निवासी गढ़ी भदौरिया को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर पिछले टायर के नीचे आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर शाहगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। प्रारंभिक तौर पर वाहन को क्षेत्र बजाजा का बताया जा रहा है।
दूसरा हादसा - ट्रांस यमुना: अलीगढ़ हाईवे पर हेरिटेज गार्डन के पास शाम करीब साढ़े सात बजे 58 वर्षीय बिटोली देवी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। वह टेढ़ी बगिया सब्जी मंडी से लौट रही थीं। घायल अवस्था में एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका हाथरस रोड सैयद की रहने वाली थीं, उनका बेटा सौरभ पुलिस लाइन में सिपाही है।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने मीडिया बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहनों की तलाश की जा रही है।
____________________________________

Post a Comment
0 Comments