राजा की मंडी में खुले मेनहॉल से हुआ हादसा, बाइक समेत गिरे पति-पत्नी
आगरा, 23 सितम्बर। नगर निगम की लापरवाही से राजा की मंडी में खुला पड़ा मेनहॉल हादसों को दावत दे रहा है। बुधवार को एक बाइक सवार दंपती बाइक समेत खुले मेनहॉल में गिर गया, जिससे दोनों घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मेनहॉल का ढक्कन लंबे समय से टूटा हुआ है। दस दिन पहले ही एक अधिकारी की पत्नी भी यहां हादसे का शिकार होते-होते बची थीं।
बार-बार शिकायत के बाद निगम ने ढक्कन लगाया, लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण वह फिर टूट गया और मेनहॉल फिर से खुला रह गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायतों का ढेर लग चुका है, लेकिन समाधान शून्य है। खुला मेनहॉल रोजाना राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।
_____________________________________

Post a Comment
0 Comments