आगरा पुलिस कमिश्नरेट से तीन डीसीपी अली अब्बास, अतुल शर्मा और सोनम कुमार का तबादला

आगरा, 19 सितम्बर। प्रदेश शासन ने शनिवार को पुलिस अफसरों में फेरबदल किया। इसके तहत आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात तीन डीसीपी का स्थानांतरण कर दिया गया। आगरा से आईपीएस सय्यद अली अब्बास, आईपीएस अतुल शर्मा और आईपीएस सोनम कुमार का तबादला किया गया है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को डीसीपी गौतमबुद्ध नगर, डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया है। इसके अलावा डीसीपी लाइन अतुल शर्मा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय बनाया गया है। 
दूसरी ओर रविन्द्र कुमार को डीसीपी कानपुर नगर से डीसीपी आगरा, अमित मित्तल को डीसीपी गौतमबुद्ध नगर से डीसीपी आगरा, मनोज कुमार यादव को एएसपी सहारनपुर से एडीसीपी आगरा, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद को एसपी/एएसपी गोरखपुर से डीसीपी आगरा, हेमेंद्र कुमार को एसपी/एएसपी पश्चिमी, अम्बेडकरनगर से डीसीपी आगरा के रूप में तैनाती दी गई है।
_____________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments