एमएसएमई की ग्रोथ के लिए चैम्बर और वाधवानी फाउंडेशन ने की पहल, सीईओ ग्रोथ राउंडटेबल का आयोजन

आगरा, 23 सितम्बर। नेशनल चैम्बर और नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप नेटवर्क (एनईएन) के संयुक्त तत्वावधान में वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से बुधवार को संजय प्लेस स्थित एक होटल में ‘वाधवानी एक्सेलरेट सीईओ ग्रोथ राउंडटेबल’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एक्सेलरेट यूपी-एनसीआर की इकोसिस्टम लीड वीना हनमसागर, एनईएन की प्रोग्राम लीड तरुणा कुमार और नीता प्रसाद ने एमएसएमई के विकास, बाजार विस्तार, सिस्टम, टीम निर्माण, वित्त और तकनीक पर चर्चा की।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि आगरा के एमएसएमई में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की पूरी क्षमता है, जरूरत सही मार्गदर्शन और संसाधनों की है। 
तरुणा कुमार ने कहा कि चुनौती अवसर पहचानने में नहीं, उसे स्पष्ट योजना में बदलने में है।
यह पूर्णतः वित्तपोषित कार्यक्रम है, जिसमें 10,000 से अधिक एसएमई को अब तक सहयोग दिया जा चुका है। इसमें लेदर, फुटवियर, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अतुल गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, सुरेश बंसल, देवेंद्र गुप्ता, सचिन सारस्वत सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments