रिटेल कैमिस्ट की मंडलीय बैठक में गरजे रमेश महेश्वरी, ड्रग रूल्स के नए ड्राफ्ट पर दी विस्तृत जानकारी
आगरा, 24 सितम्बर। आगरा रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन की मंडलीय बैठक बुधवार को अवधपुरी रोड, बोदला स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1945 के जानकार और उत्तर प्रदेश के दवा विक्रेताओं के वरिष्ठ नेता रमेश चंद महेश्वरी विशेष रूप से वाराणसी से आगरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आवाज इसलिए दबाई जा रही है कि उनके नेता अब नेता नहीं रहे दलाल बन गए हैं। व्यापारियों को ऐसे व्यक्ति को अपना नेता चुनना चाहिए जो उनकी आवाज मजबूती से उठा सकें
बैठक में महेश्वरी ने केंद्र सरकार द्वारा ड्रग रूल्स में प्रस्तावित नए बदलावों को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नए ड्राफ्ट में रिटेल दवा दुकानों पर सीसीटीवी अनिवार्य करने, लाइसेंस रिन्यूअल और रिटेंशन फीस, बिलिंग सिस्टम और दवाओं के रखरखाव को लेकर कई प्रावधान जोड़े गए हैं, जिनकी सही जानकारी हर रिटेलर को होना जरूरी है।
उन्होंने सभी दवा विक्रेताओं को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी नियम से व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है तो अपना ऑब्जेक्शन लिखित रूप में एसोसिएशन को दें, ताकि प्रदेश संगठन के माध्यम से उसे शासन तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान आगरा के दवा विक्रेताओं ने लाइसेंस, निरीक्षण और नए नियमों को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका महेश्वरी ने बारी-बारी से समाधान बताया।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. आशीष ब्रह्मभट्ट ने की। संचालन महामंत्री राजीव शर्मा ने किया। बैठक में संस्थापक श्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष सतीश पाठक, वीर बहादुर, प्रेम सिंह राजावत सहित बड़ी संख्या में रिटेल कैमिस्ट मौजूद रहे।
_____________________________________

Post a Comment
0 Comments