पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से तीन दिवसीय हड़ताल पर अमादा
आगरा, 24 सितम्बर। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने गुरुवार की शाम संजय प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास पीएनबी परिसर में प्रदर्शन किया।
संयोजक गजेंद्र सिंह ने कहा, सरकार हमारी न्यायसंगत मांग को तुरंत लागू करे, नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा।
SBISA के सहायक महासचिव सुरेश बाबू ने कहा, मांग पुरानी है और IBA सहमति दे चुका है, फिर भी सरकार टालमटोल कर रही है। अगर मांग नहीं मानी तो 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल होगी।
AIBOC के अंकित सहगल ने कहा, मार्च में DFS और CLC ने आश्वासन दिया था, लेकिन तारीख तय नहीं हुई।
प्रदर्शन में विनय वर्मा, संजीव बंसल, आनंद चतुर्वेदी, रजनी शर्मा, वासुदेव अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में बैंककर्मी मौजूद रहे।
__________________________________

Post a Comment
0 Comments