श्याम बाबू गर्ग को एक और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
आगरा, 22 सितंबर। टेंट डेकोरेशन और मैरिज होम्स संचालन से जुड़ी शहर की सबसे पुरानी फर्म कुंजामल टेंट हाउस के संरक्षक श्यामबाबू गर्ग को एक बार फिर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
लगभग 115 वर्ष पूर्व उनके पूर्वजों द्वारा शुरू किए गए व्यापार को वटवृक्ष बनाने का श्रेय श्यामबाबू गर्ग को जाता है। जनकपुरी में हर साल बनने वाले वृहद जनकमहल को सर्वप्रथम बनाने का श्रेय भी श्यामबाबू को ही है। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे श्यामबाबू अब बतौर संरक्षक मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में उनके पुत्र तरुण और वरुण गर्ग कुंजामल एसोसिएट्स को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके द्वारा शहर में केएनसीसी समेत अन्य कुछ मैरिज होम्स का संचालन किया जा रहा है।
वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक एसोसिएशन ने विगत दिवस 78 वर्षीय श्याम बाबू गर्ग को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। इससे पहले उन्हें उत्तर प्रदेश टेंट, लाइट, क्रोकरी एसोसिएशन द्वारा भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments