मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं
आगरा, 18 सितम्बर। नेशनल चैम्बर भवन जीवनी मंडी में अध्यक्ष मनोज बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति के चेयरमैन विधायक विजय शिवहरे के साथ बैठक हुई। चैम्बर ने चेयरमैन मनोनीत होने पर उनका स्वागत किया।
शिवहरे ने कहा कि जनता को साफ-सुथरा खाद्य पदार्थ मिले, इसके लिए काम करेंगे। मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सूक्ष्म त्रुटि पर चेतावनी दी जाएगी। छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा। अलर्ट मोड पर काम हो रहा है। यदि किसी प्रोडक्ट की डुप्लीकेसी हो रही है तो व्यापारी किसी अन्य नाम से भी शिकायत भेज सकता है। दवा विक्रेताओं पर छापेमारी केवल लिखित शिकायत पर ही होगी।
बैठक में नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, सीताराम अग्रवाल, अतुल गुप्ता, श्रीकिशन गोयल, मनोज गुप्ता, जय अग्रवाल, मयंक मित्तल, राजकुमार भगत, राकेश चौहान, विकास चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। संचालन मनीष अग्रवाल ने किया।
_____________________________________

Post a Comment
0 Comments