आगरा क्लब की 30 को प्रस्तावित वार्षिक आम सभा के तीन प्रमुख बिंदु हटाए गए

आगरा, 22 सितंबर। आगरा क्लब लिमिटेड की आगामी तीस सितम्बर को प्रस्तावित वार्षिक आम सभा के एजेंडे से तीन प्रमुख बिंदुओं को हटा दिया गया है। क्लब के सचिव द्वारा मंगलवार को एक समाचार पत्र में इस आशय की जानकारी प्रकाशित कराई गई है। 
इन तीन बिंदुओं में क्रिकेट ग्राउंड पर शादी/फंक्शन के लिए लगभग 10 हजार वर्ग फुट का बैंक्वेट हॉल (अनुमानित लागत 1.75 करोड़ रुपये) बनाने की मंजूरी देना, चार बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण पर चर्चा और निर्णय लेना और 85 लाख रुपये के बजट को मंजूरी देना के अलावा आर्टिकल 28(B) में संशोधन करके डायरेक्टर्स और बैलेटिंग मेंबर्स पर दो साल और मानद सचिव पर तीन साल तक चुनाव न लड़ने के प्रतिबंध को हटाने पर चर्चा और निर्णय लेना शामिल था।
वार्षिक आम सभा के लिए पिछले दिनों सचिव द्वारा 11 सूत्रीय एजेंडे की जानकारी सार्वजनिक की गई थी, जिसमें क्रम संख्या 6, 7 और 8 पर उपरोक्त तीन विषय रखे गए थे। 
सूत्रों का दावा है कि क्लब में किसी ने इन तीनों बिंदुओं पर आपत्ति की थी। आपत्ति में आगरा क्लब के छावनी क्षेत्र में होने के साथ ही अन्य अड़चनों का हवाला दिया गया था। साथ ही चुनाव लड़ने संबंधी पाबंदियों को हटाने पर भी विरोध जताया गया था। समझा जाता है कि इन आपत्तियों के मद्देनजर ही फिलहाल इन बिंदुओं को हटा दिया गया है।
____________________________________






ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments