आगरा में कुत्ते को चूल्हे पर भूनने का कथित वीडियो वायरल, पशु प्रेमियों में आक्रोश

आगरा, 29 सितम्बर। थाना सैंया क्षेत्र के पशु हाट मैदान का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में एक व्यक्ति चूल्हे की आग पर कुत्ते को भूनता दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों ने इसे बेजुबान के साथ बर्बर क्रूरता बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
हालांकि वीडियो कब का है और व्यक्ति कौन है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो की सत्यता, लोकेशन और व्यक्ति की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments