आईएमए में इस वर्ष नहीं होंगे चुनाव, सर्वसम्मति से तय हुई सूची
आगरा, 20 सितंबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला शाखा में इस वर्ष चुनाव नहीं होंगे। चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची पारित की गई।
अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि लगभग सवा दो घंटे चली बैठक में गहन विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। सभी पदों पर आपसी सहमति बन गई, इसलिए मतदान की आवश्यकता नहीं रही।
चुनाव समिति सदस्य डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि कई वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब चुनाव आपसी सहमति से संपन्न हो रहे हैं। डॉ. ओ.पी. यादव ने कहा कि इससे समाज में एकजुटता का सशक्त संदेश गया है। डॉ. मुकेश गोयल ने कहा कि चुनाव आयोग ने सशक्त भूमिका निभाते हुए सकारात्मक पहल की है।
डॉ. अनूप दीक्षित ने बताया कि आईएमए एएमएस चेयरमैन पद के लिए डॉ. योगेश सिंघल ने अपना नाम वापस ले लिया है, अब यह दायित्व डॉ. सी.आर. रावत संभालेंगे।
डॉ. गोयल ने बताया कि पिछले वर्ष राज्य की बैठकों में सक्रिय रहे सदस्यों को राज्य स्तर पर स्थान दिया गया है। शेष सूची पूर्ववत रहेगी। संविधान से प्रेरित होकर डब्ल्यूसी और जीबीएम में लिए गए निर्णय इस बार लागू किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई दी।
_______________________________________

Post a Comment
0 Comments