खुले पंख परिवार ट्रस्ट ने किया गौ सेवा का आयोजन
आगरा, 20 सितंबर। खुले पंख परिवार ट्रस्ट द्वारा रविवार को गौशाला, कर्मयोगी फव्वारे के पास प्रातःकाल “स्वच्छ गौसेवा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ हुआ।
इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा गौ माता के लिए 2000 किलो सब्जी एवं 1000 किलो हरा चारा समर्पित किया गया। सदस्यों एवं सहयोगियों ने स्वयं सेवा करते हुए गौशाला की स्वच्छता एवं गौ सेवा में सहभागिता की।
सेवा कार्य में राजकुमार जौहरी, आनंद अग्रवाल, योगेश जैन, निक्की जौहरी, अनुज मित्तल, अंकित गोयल, आशीष बंसल, रंजना अग्रवाल, अर्चना जैन, चंचल गोयल, शिल्पी अग्रवाल, वंदना गुप्ता, हार्दिक, अनिष्का, यश, अतुल अग्रवाल एवं ऋषि अग्रवाल सहित अनेक सेवाभावियों ने सहभागिता की।
ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि गौ सेवा केवल आस्था नहीं, बल्कि करुणा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव है। खुले पंख परिवार ट्रस्ट का प्रयास है कि अधिक से अधिक परिवार और युवा सेवा कार्यों से जुड़ें।
____

Post a Comment
0 Comments