रामलीला महोत्सव का 149वें वर्ष में प्रवेश, गणेश/मुकुट पूजन के साथ महीने भर चलने वाली लीला का शुभारंभ
आगरा, 25 सितम्बर। नगर के प्रमुख रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को विधि विधान से शुभारंभ हो गया। इसके साथ ही एक माह तक चलने वाले महोत्सव के 149वें वर्ष की शुरूआत हो गई।
रावतपाड़ा में मनःकामेश्वर मंदिर के निकट स्थित लाला चन्नोमल की बाराद्वारी में अनंत चतुर्दशी पर मुकुट पूजन किया गया। रामलीला कमेटी के पुरोहित पं. वेदप्रकाश प्रचेता और अन्य प्रकांड पंडितों ने वैदिक रीति से गणेशजी, राम सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी के मुकुटों का पूजन कराया। करीब एक घंटे तक चले पूजन के दौरान रामलीला के स्वरूपों का वरण किया गया। वृंदावन की लीला मंडली के निदेशक नीरज चतुर्वेदी के नेतृत्व में राम, सीता, भारत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी के स्वरूपों ने पूजा में भाग लिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने स्वरूपों को मंत्रोच्चार के बीच तिलक कर और कलावा बांधकर उनका वरण किया।
अंत में आरती, स्तुतियों और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय गोयल, टी एन अग्रवाल, विनोद जौहरी, मुकेश जौहरी, संजय तिवारी, मनोज अग्रवाल, राकेश जैन, कॉर्डिनेटर अंजुल बंसल, प्रवीण स्वरूप के अलावा रामांशु शर्मा, राम राहुल शर्मा, राम आशीष शर्मा, आयुष अग्रवाल, अशोक राठी, आनंद मंगल, संजय अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, मनीष शर्मा, बॉबी, अरविंद अग्रवाल, राहुल गौतम, अमित गुप्ता, पार्षद अनुज शर्मा, सोनू शर्मा, आनंद अग्रवाल, किट्टू शर्मा समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment
0 Comments