इन्होंने भी धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्रीसेज स्कूल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
आगरा, 15 अगस्त। प्रीसेज स्कूल, कमला नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्राचार्य विवेक गर्ग, प्रथम यूनिट की प्राचार्या पायल गर्ग, राजेंद्र पाराशर, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
छात्र-छात्राओं ने देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों की दिनचर्या, उनके संघर्ष, त्याग एवं बलिदान तथा सैनिक परिवारों की भावनात्मक स्थिति पर आधारित अत्यंत मार्मिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मैरी शर्मा, मेघा शर्मा, गीता पाठक, शिल्पी अग्रवाल, अमिता तिवारी, राखी, श्रुति, अंशिका, शिपका, यासमीन, अनुपम, पलक, सोनिया एवं स्वाति का सहयोग रहा।
_________________________________________
डीईआई में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
दयालबाग़ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) में स्वतंत्रता दिवस पर ज़िला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष गुरु स्वरूप सूद, निदेशक प्रो. सी. पटवर्धन, रजिस्ट्रार प्रो. संजीव स्वामी, बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट के सदस्य, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ़, छात्र और दयालबाग़ समुदाय के लोग मौजूद थे।
_________________________________________
जनक पार्क में हुआ ध्वजारोहण समारोह
जनक पार्क विकास समिति, कमला नगर द्वारा पार्क में  ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के साथ आगरा एसोसिएशन ऑफ डेफ के सदस्यों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में राकेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, राजीव सिंघल, विनोद जैन, सुनील बंसल, संजीव अग्रवाल, ओ.पी. अग्रवाल उपस्थित रहे।
_________________________________________
शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई
स्वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल द्वारा प्राथमिक विद्यालय, पथौली के 175 से अधिक छात्र-छात्राओं को उपयोगी शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। राकेश अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मनीष बंसल, सोम मित्तल, अजय बंसल, सुनील अग्रवाल, अजय मनचंदा, संजीव अग्रवाल, सुनील बंसल, सुनील गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, सोनिया बंसल, उमा अग्रवाल उपस्थित रहे।
_________________________________________
स्वतंत्रता सेनानी ने किया ध्वजारोहण
मारुति प्लाज़ा वेलफेयर सोसाइटी के स्वतंत्रता दिवस समारोह में 86 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय सेना के पूर्व जवान आर. डी. तिवारी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने संघर्ष एवं स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों से अवगत कराया। राष्ट्रगान, देशभक्ति प्रस्तुतियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। राहत जहाँ ख़ानम, बी. बी. श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह कर्दम, ऋषि कुमार सिंह, सुनील कुमार गौतम सहित सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे।
_________________________________________
प्रिल्यूड स्कूल में मना स्वतंत्रता दिवस समारोह
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि गांधीवादी नेता शशि भूषण शिरोमणि थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य व नाटक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। वार्षिक पत्रिका ‘अक्षरा 2025-26’ का विमोचन भी किया गया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल, हेड बॉय तन्मय श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। विद्यालय के अक्स बैंड की प्रस्तुति ने देशभक्ति का उत्साह भर दिया।
_________________________________________
माहेश्वरी सभा ने बटेश्वरधाम में झंडारोहण किया
जिला माहेश्वरी सभा के सभी बंधुओं व मातृशक्ति द्वारा बटेश्वरधाम में झंडा रोहण किया गया। महेंद्र डागा, संजीव सारडा, संजय काहाल्या, विकास मौलासरिया अनुज टावरी, राजू डागा सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। तत्पश्चात यमुना महारानी का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। सहस्त्र धारा से बाबा बटेश्वर नाथ तक की मानव श्रृंखला बनाकर सहस्त्रधारा अभिषेक पूजन किया गया। उर्मिला भूतड़ा, मनीषा कहाल्या, अरुणा मौलासरीया, हेमलता गांधी साधना भूतड़ा , शची सारडा, पुष्पा भूतड़ा वंदना सारडा ,रितु गांधी, बेला भट्टर, मंजू चांडक, विनिता मालीवाल ने हरियाली तीजों के गीतों का आनन्द उठाया। श्याम सुन्दर माहेश्वरी, पवन भुराडिया, संजय माहेश्वरी , मनोज टावरी, अशोक डागा, किशोर गांधी, देवेन्द्र माहेश्वरी, सुनील गांधी , वैभव राठी, सुमित माहेश्वरी ने व्यवस्थाएं संभाली।
_________________________________________
सूरज तिवारी ने किया ध्वजारोहण
रिलायंस एनीमेशन एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। फिल्म लेखक एवं निर्देशक सूरज तिवारी ने ध्वजारोहण किया। 
समारोह में एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति, कला, एनीमेशन और आधुनिक सिनेमा का खूबसूरत संगम देखने को मिला।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments