आगरा के होनहार युवा इंजीनियर की कुल्लू-मनाली में मौत, बाइक खाई में गिरी, दोस्त घायल

आगरा, 12 अगस्त। जिले के होनहार युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कुल्लू-मनाली में बुलेट खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे में उसका मित्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों दोस्त बुलेट मोटरसाइकिल से घूमने निकले थे। यात्रा के दौरान बुलेट के ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा के जैतपुर के ज्वैलर्स विकास जैन का 22 वर्षीय पुत्र सम्यक जैन गुरुग्राम की एआई कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। सम्यक अपने दोस्त के साथ रविवार को बुलेट से कुल्लू-मनाली घूमने गया था। 
यात्रा के दौरान ब्रेक फेल होने से बुलेट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सम्यक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोस्त घायल हो गया।
सम्यक जैन ने लगभग ढाई महीने पहले ही गुरुग्राम की एआई कंपनी में नौकरी शुरू की थी। घायल दोस्त बनारस का रहने वाला है। दोनों ने बुलेट किराए पर ली थी। मंगलवार को सम्यक का शव जैतपुर पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments