शहर में आज शाम से यातायात डायवर्जन, भारी वाहनों को प्रवेश नहीं, हल्के वाहनों पर भी प्रतिबंध लागू, कैलाश मेले पर इन रास्तों से न निकलें

आगरा, 16 अगस्त। श्रावण मास के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर के मेले के मद्देनजर आज रविवार की शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा। इस दौरान भारी वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकाला जाएगा। सिकंदरा सब्जी मंडी और गुरुद्वारा गुरु के ताल के बीच किसी भी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे। यह व्यवस्था सोमवार रात्रि तक लागू रहेंगे।
एक अनुमान के अनुसार, कैलाश मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मथुरा और फिरोजाबाद से आने-जाने वाले भारी वाहन वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे। रविवार की शाम चार बजे से सोमवार को कार्यक्रम समाप्ति तक मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था लागू रहेगी। 
दिल्ली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी क्षेत्रांतर्गत टाउनशिप चौराहा (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने) से गोकुल बैराज, यमुना एक्सप्रेसवे और अन्य वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। हाथरस से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ या सादाबाद से मथुरा होकर भेजा जाएगा।
एनएच-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस वे होकर जाएंगे।
मथुरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास, रोहता नहर चौराहा से दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
हाथरस की तरफ से आने वाले सभी वाहन जो फिरोजाबाद जाना चाहते हैं, खंदौली से मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे।
आंतरिक मार्ग में भी बदलाव
सिकंदरा मंडी के ऊपर एनएच-19 से सिकंदरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आयेगा। यह सभी वाहन सर्विस रोड से होकर मंडी अंडरपास से होकर शास्त्रीपुरम पुल से होकर जाएंगे।
एनएच-19 कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
सिकंदरा मंडी के नीचे सर्विस रोड से कोई भी वाहन का आवागमन सिकंदरा चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा।
कारगिल पेट्रोल पंप की तरफ से कोई भी वाहन सिकंदरा चौराहा की तरफ नहीं जायेगा।
फिरोजाबाद रामबाग से मथुरा जाने वाले हल्के वाहन गुरुद्वारा गुरू का ताल से गुरूद्वारा आरओबी से करकुंज, कारगिल पेट्रोल पंप, सिकंदरा आरओबी के नीचे से यूपीएसआईडीसी रोड होकर जाएंगे।
मथुरा से फिरोजाबाद, अलीगढ, रामबाग (आगरा) को आने वाले हल्के वाहन शास्त्रीपुरम आरओबी से यूपीएसआईडीसी रोड होकर सिकंदरा आरओबी, कारगिल पेट्रोल पम्प करकुंज, भावना टावर से गुरूद्वारा आरओबी होकर जाएंगे।
एनएच-19 गुरुद्वारा से कोई भी वाहन सिकंदरा चौराहा की तरफ नहीं जाएगा
भावना एस्टेट तिराहे से कोई भी वाहन ओवरब्रिज होते हुए गुरुद्वारा की तरफ नहीं जाएगा।
केके नगर कट से कोई भी वाहन एनएच-19 पर नहीं आएगा।
सोमवार सुबह चार बजे से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना तक सभी वाहनों का आवागमन भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक प्रतिबंधित रहेगा।
सोमवार की सुबह चार बजे से वायु विहार से कोई भी चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं जाएगा
सोमवार की सुबह चार बजे भारी वाहन, रोडवेज की बसें एनएच-19 से वाटर वर्क्स चौराहे पर नहीं जाएंगी।
सोमवार को सुबह चार बजे से एकता थाने से राजेश्वर मंदिर की तरफ सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
सोमवार की सुबह चार बजे से राजपुर चुंगी चौराहा से राजेश्वर मंदिर की तरफ सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
_________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments