प्रमोद वाटिका में सम्मान समारोह ने बढ़ाई स्वतंत्रता दिवस की खुशियां
आगरा, 15 अगस्त। कमला नगर स्थित प्रमोद वाटिका में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया। तिरंगे को नमन करने के साथ कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, सम्मान और अपनत्व की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम में इंदु शर्मा और राजेश वर्मा का जन्मदिन मनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं, वहीं कॉलोनी के बुजुर्ग के. पी सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का खास आकर्षण ‘जूनियर रफी’ के नाम से पहचान बनाने वाले मोहम्मद गौरी की देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति रही। उनकी आवाज में देशभक्ति के तरानों ने माहौल को भावुक और जोशीला बना दिया। मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया और देश के प्रति अपने जज्बे को गीतों के माध्यम से महसूस किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करने का अवसर है। नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष से जोड़ना भी समाज की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में मंजू गंभीर, डिंपल गंभीर, शिल्पी गंभीर, डॉ. अनिल शर्मा, धीरेंद्र जुरैल, अनिल गर्ग, अशोक सिंह, शारदा सिंह, विनोद चौधरी, सुनीता चौधरी, विकास गंभीर, राहुल गंभीर, सुनील गोयल, गुंजन गोयल, रेनू शर्मा, ललिता शर्मा, सोनल, पायल , आलोक शर्मा , पूजा आदि मौजूद रहे। सामूहिक सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सामाजिक मेलजोल और देशभक्ति से जोड़ते हुए यादगार बना दिया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments