सिकंदरा फैक्ट्री ओनर्स एसोसिएशन ने भी फहराया तिरंगा

आगरा, 15 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सिकंदरा फैक्ट्री ओनर्स एसोसिएशन द्वारा उद्यान विभाग के निकट स्थित अपने कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता कपिल सिंघवानी और विशिष्ट अतिथि एस ई राकेश कुमार थे। 
अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और सचिव आदेश गुप्ता ने सभी को ध्वज वितरित किए। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रगान और वन्दे मातरम् का गान करते हुए तिरंगे को सलामी दी।
अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि एसोसिएशन के सभा भवन का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह सोबती, राजेश श्रॉफ, बालकिशन अग्रवाल, सुभाष चंद जैन, दुलीचंद, आलोक असीजा, असीम गुप्ता, नरेश अग्रवाल, डॉ अशोक वार्ष्णेय, संजय शर्मा, भरत सारस्वत, सौरभ भल्ला, अशोक अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments