आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर यात्री की मौत

आगरा, 18 अगस्त। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक यात्री की जान चली गई। यह यात्री प्लेटफार्म नंबर-2 पर जीटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया था। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीआरपी ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त मध्य प्रदेश के सागर निवासी श्रीराम के रूप में की। उसकी जेब से टीकेडी से बीना तक की रेलवे टिकट भी बरामद हुई।
खबरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि अभी आत्महत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से पहले यात्री की गतिविधियों और हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments