कैलाश मंदिर से लौटते दर्शनार्थियों को तुलसी के पौधों का वितरण किया

आगरा, 17 अगस्त। भारत विकास परिषद अरुणोदय शाखा ने संस्कृति माह के अंतर्गत सावन के तीसरे सोमवार को मदिया कटरा स्थित नारायणी हॉस्पिटल के बाहर कैलाश मंदिर से लौटते हुए दर्शनार्थियों को तुलसी के पौधों का वितरण किया गया।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा अग्रवाल ने दर्शनार्थियों को तुलसी के पौधे बांटते हुए उसके महत्व को समझाया। शाखा संरक्षक एवं पूर्व ब्रज प्रान्त महासचिव डॉ. जे.के. जुनेजा ने बताया कि संस्कृति माह का समापन वैसे तो 15 अगस्त को हो गया, परन्तु शाखा सावन के सोमवार की वजह से अब इसका समापन कर रही है।
इस आयोजन में शाखा मार्गदर्शक तपन सेठ, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आयुष मंगल, शाखा की पूर्व कोषाध्यक्ष उमा राय, प्रीति गोयल, कार्यक्रम प्रभारी कपिल भार्गव,  अनंत अग्रवाल, प्रशांत वर्मा आदि उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष मनीष गर्ग ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments