मासूम बालिका के दिल में छेद होने पर हुआ मुफ्त उपचार

आगरा, 18 अगस्त। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) द्वारा मासूम बालिका के दिल में छेद का निःशुल्क उपचार किया गया। 
विकास खण्ड अछनेरा के ग्राम साधन निवासी गजेंद्र पाल सिंह के घर 24 नवम्बर 2024 को पुत्री लविश्का का जन्म हुआ। जन्म के कुछ समय बाद परिवार को पता चला कि लविश्का के दिल में छेद है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बच्ची का उपचार संभव नहीं हो पा रहा था।  क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता और नजदीकी की स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से परिवार को आरबीएसके के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।
विकास खण्ड अछनेरा की आरबीएसके की टीम बी की डॉ. लता मिश्रा, डॉ. दीप्ति बरूण, संतोष कुमार (ऑप्टोमेट्रिस्ट) एवं अनीता कौशिक (एएनएम) द्वारा बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसके पश्चात बच्ची को जवाहरलाल नेहरू मेडीकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग भेजा गया। बच्ची समस्त आवश्यक जाँचें निःशुल्क कराई गईं। विगत 30 जुलाई को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्ची की सफलतापूर्वक निःशुल्क सर्जरी की गई। उपचार का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया गया।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments