फिल्म "बंटवारा" को लेकर आक्रोश, योगी यूथ ब्रिगेड ने पोस्टर फाड़े, बैन लगाने की मांग
आगरा, 18 अगस्त। आमिर खान और सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई नई फिल्म "बंटवारा" को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। योगी यूथ ब्रिगेड ने फिल्म में हिंदुओं को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। योगी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं के मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और उन्हें आग लगा दी। ब्रिगेड ने फिल्म पर बैन लगाए जाने की मांग की है।
योगी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजपुर चुंगी स्थित पन्ना सिनेमा पर प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में नारेबाजी की। उन्होंने फिल्म अभिनेता सनी देओल और आमिर खान के पोस्टर भी फाड़े और फिल्म को बैन करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में हिंदुओं को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है जबकि मुसलमानों को बेहतर दिखाने का प्रयास किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सबको पता है कि बंटवारे के समय हमारे सिख व हिंदू भाई बहनों का कत्लेआम किया गया था। जबकि फिल्म के जरिए हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से फिल्म पर बैन करने की मांग की।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments