मुगल रोड पर हादसा टला, बेकाबू बस ट्रांसफाॅर्मर से टकराई

आगरा, 17 अगस्त। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अंतर्गत कमलानगर मुगल रोड पर सोमवार को एक बस अनियंत्रित हो जाने से बड़ा हादसा टल गया।
खबरों के अनुसार चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से बस अनियंत्रित हो गई थी। बस की चपेट में कोई आता उसे पहले वह सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई और बड़ा नुकसान होने से बच गया।
बताया गया है कि सुबह बस मुगल रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस की ट्रांसफॉर्मर से टक्कर की आवाज सुनकर क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए।
हादसे में बस और ट्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बाद में बस को वहां से हटवाया गया। मुगल रोड पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। यदि बेकाबू बस वाहनों को अपनी चपेट में ले लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments