Agra News: खबरें आगरा की...

80 वर्षीय पूर्व विधायक किशन गोपाल का लीडर्स आगरा ने किया अभिनन्दन
आगरा, 17 अगस्त। सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा के सदस्यों ने 1990 के दशक में पार्षद रहे, तत्पश्चात डिप्टी मेयर तथा दो बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे वरिष्ठ समाजसेवी 80 वर्षीय किशन गोपाल जी के निवास पर सोमवार को पहुंचकर उनका अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं एस.टी.एस.सी. आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित रहे। इस अवसर पर लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, कोषाध्यक्ष राहुल जैन एवं रोबिन जैन उपस्थित रहे। सदस्यों ने किशन गोपाल को लीडर्स आगरा एवं तपन ग्रुप द्वारा प्रकाशित पुस्तक “हमारे बुजुर्ग–हमारी धरोहर” भेंट की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद भारत भूषण एडवोकेट ने 1990 के दशक के राजनैतिक सदभाव के किस्से सुनाये।
________________________________________
लोकगीत और मल्हार से गूंजा बुर्जीवाला मंदिर
आगरा, 17 अगस्त। संस्कार भारती द्वारा बुर्जी वाला मंदिर, प्रताप नगर, जयपुर हाउस पर हरियाली तीज मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महेश गोयल सरजू बंसल, प्रेमचंद अग्रवाल, रवि नारंग, दिनेश अग्रवाल स्टील गोयल, राजीव द्विवेदी, प्रांतीय महामंत्री नंद नंदन गर्ग और दिनेश गोयल राजा बाबू ने किया। इस अवसर पर 6-6 महिलाओं के 12 दलों ने ढोलक, झांझ, मंजीरा के साथ लोक गीतों और मल्हार गायन की प्रस्तुतियां दी। तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 25 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक की महिलाओं ने श्रृंगार के विभिन्न रंग प्रस्तुत किये. इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की मॉडल डॉ रुपाली खन्ना, बबीता मयूरा, प्रो बिंदु अवस्थी और डॉ मोना मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई. संचालन नीता गर्ग ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया। इस अवसर पर नन्द नन्दन गर्ग, छीतरमल गर्ग, सुरेश चंद्र अग्रवाल, राजीव द्विवेदी, प्रेमचंद अग्रवाल उपस्थित रहे।
________________________________________
बाँटीं हरियाली तीज की खुशियाँ
आगरा, 17 अगस्त। आमंत्रण, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच द्वारा कमला नगर स्थित एक होटल में रविवार को हरियाली तीज उत्सव आयोजित किया गया। महिलाओं ने तंबोला, प्रश्नोत्तरी आदि रोचक खेलों के साथ विभिन्न फिल्मी गीतों पर नृत्य और गायन की प्रस्तुतियों से तीज की खुशियाँ बाँटी। परस्पर तीज की बधाइयाँ दीं। भारती सिंघल तीज क्वीन चुनी गईं। शिवानी चौधरी फर्स्ट रनर अप और अलका अग्रवाल सेकंड रन अप रहीं। सर्वेश सिंह पंक्चुअलिटी विनर रहीं। कवि कुमार ललित ने सभी को ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया। 
________________________________________
भार्गव महिला सभा ने मनाया तीजोत्सव 
आगरा, 17 अगस्त। भार्गव महिला सभा द्वारा सहजोबाई जन्मोत्सव व तीजोत्सव पर्व मुंबई वाली बगीची पर बृजेश की अध्यक्षता में मनाया गया।
समयबद्धता का पुरस्कार रेनू और प्रीति को दिया गया। प्रेमलता के देहांत पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसके बाद सभी पूर्व अध्यक्षों का सम्मान, पटका पहनाकर किया गया। संगीता द्वारा रिपोर्ट पढी गयी।
सहजोबाई पर प्रश्नोत्तरी अंशु द्वारा, सरप्राइज गेम संगीता, अल्पा, अलका और प्रतिमा, कविता, प्रीति संदीप, बृजेश अंशु ने करवाये। सहयोग पूजा, निधि, राखी रानी, अंजलि, अनिला, सिम्मी, वंदना ,अनीता ने दिया। ग्लोबल भार्गव महिला सभा में मनोनीत होकर आई सदस्यों अंशु (उपाध्यक्ष) अल्पा, (सचिव) प्रीति जितेंद्र, समता कार्यकारिणी सदस्य का माला और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। 
तीजोत्सव में तीज रानी रितु, महारानी पायल व राजमाता मंजू दयालबाग का चयन किया गया। 
________________________________________
व्यापारियों का आयुष्मान कार्ड 60 वर्ष पर ही बने
आगरा, 17 अगस्त। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का स्थापना दिवस रविवार को अग्रसेन सेवा सदन लोहामंडी में मनाया गया। बैठक में डा आशीष ब्रह्मभट्ट ने कहा कि व्यापारियों को जिसके 70 वर्ष पर आयुष्मान कार्ड की जगह 60 वर्ष पर ही बनाना चाहिए। उन्होंने अपील की व्यापारी पूरी जिंदगी टैक्स देकर निकाल देता है। उसके लिए सरकार पेंशन के रूप में राशि जरूर प्रदान करे।  बैठक में प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष वी एस गुप्ता ने धन्यवाद दिया।
________________________________________
माथुर वैश्य शाखा महिला मंडल ने किया भंडारा 
आगरा, 17 अगस्त। सावन के तीसरे सोमवार पर माथुर वैश्य शाखा का महिला मंडल के तत्वावधान में भक्तजनों के लिए भारती गुप्ता द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। उदघाटन भारतीय जनता पार्टी के गौतम बुद्ध नगर प्रभारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता द्वारा किया गया।
आयोजन में अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सीमा गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, खुशबू गुप्ता, रीना गुप्ता, सीमा गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, सिंधु गुप्ता, कमल प्रकाश, शैलेंद्र कंजोलिया, पूर्व मंडल मंत्री प्रदीप गुप्ता, अजय गुप्ता,अमिश गुप्ता, विनोद कोटिया, राजेश सिंधु, राहुल गुप्ता का सहयोग रहा।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments