इन्होंने भी हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
पार्श्वनाथ पंचवटी में निकली तिरंगा यात्रा
आगरा, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में तिरंगा यात्रा एवं विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। उपेंद्र सिंह, श्याम भोजवानी, पुनीत मेहंदीरत्ता, सुशील आहूजा, ए के व्यास, एल आर पाठक, डॉ ए के गुप्ता, राम मोहन कोठिया, सुमन यादव, आर के त्रिखा, राज कुमार, रामबाबू गुप्ता, राजेश जैन, प्रदीप खंडेलवाल, राज वर्मा सहित कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपेंद्र सिंह और श्याम भोजवानी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है।
_________________________________________
स्वतंत्रता दिवस पर की राष्ट्र धर्म यात्रा
आगरा, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर समाजवादी पार्टी के नेता विनय अग्रवाल ने राष्ट्र धर्म यात्रा निकाली। उन्होंने कोठी मीना बाजार स्थित स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा, तहसील चौराहे पर स्थित शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा, नूरी गेट पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
राष्ट्र धर्म यात्रा में प्रमुख रूप से सतीश चाहर, बबलू यादव, विमल वाल्मीकि, संजय अग्रवाल, सचिन ऋषि गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मोनिका नाज खान, लखन यादव, राजकुमार माहौर, सलमान खान, मोहित आदि थे।
_________________________________________
छउआ का नगला में मना स्वतंत्रता दिवस
आगरा, 16 अगस्त। छउआ का नगला ईदगाह कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर तिरंगा झंडा फहराया।
वक्ताओं ने कहा कि आज हम एक स्वतंत्र, सुरक्षित और सशक्त भारत के नागरिक हैं, जहाँ सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य और प्रगति के असीम अवसर हर भारतीय के लिए सुनिश्चित हो रहे हैं। कार्यक्रम में सतीश कुमार, सुशील नोतनानी, अशोक पीपल, श्याम बाबू, बबलू आनंद, सपना, सोहन सिंह, राधेश्याम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
_________________________________________
आईएमए भवन मना स्वतंत्रता दिवस
आगरा, 16 अगस्त। आईएमए भवन में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अध्यक्ष डा पंकज नागायच ने ध्वजारोहण किया। डा रजनीश, डा मुकेश भारद्वाज, डा अनूप दीक्षित, डा हरेंद्र गुप्ता, डा सीमा सिंह, डा करण रावत, डा ओ पी यादव, डा अरुण चतुर्वेदी, डा मुनीश्वर, डा अंजना अरोड़ा, डा संजय चतुर्वेदी, डा गौरव सिकरवार, डा गायत्री गुप्ता, डा शम्मी कालरा, डा एल के गुप्ता ने अपने विचार रखे। चिकित्सक समुदाय ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
_________________________________________
फेम ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आगरा, 16 अगस्त। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर होटल सी पी पैलेस में झंडारोहण किया। फेम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने झंडारोहण किया। सदस्यों ने भारतमाता की जय, वंदे मातरम से वातावण को गुंजायमान कर दिया एवं मिष्ठान्न वितरण किया।नराजेश खुराना, ब्रजेश पंडित, कृष्ण कुमार गोयल, राजेन्द्र सिंह कुक्कू, शिवम गर्ग, धर्मवीर कौशिक, प्रेम शर्मा, दीप बघेल, अमन कुलश्रेष्ठ, राजपाल सिंह, सारथी साहू, मनोज खंडेलवाल, शैलेन्द्र पाल सिंह, मुरारी धाकरे,अंशुल पंडित मौजूद रहे।संचालन फेम के जिला महामंत्री ब्रजेश पंडित ने किया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments