शहरभर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस!

शहीद स्मारक पर बेबीरानी मौर्य ने किया झंडारोहण
आगरा, 15 अगस्त। देश के 80वें स्वाधीनता दिवस पर शहीद स्मारक, संजय प्लेस पर झंडारोहण मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने किया। जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीडीओ प्रतिभा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। विभिन्न स्कूलों में कराई गई निबंध, चित्रकला, भाषण सुलेख आदि प्रतियोगिताओं में विजेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संदीप वर्मा,अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, अपर जिलाधिकारी (प्रो) अमरेंद्र वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजन, स्कूली छात्र-छात्रायें एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे। 
__________________________________________
मण्डल आयुक्त नगेंद्र प्रताप ने किया ध्वजारोहण 
मण्डल आयुक्त कार्यालय में मण्डल आयुक्त नगेंद्र प्रताप द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
__________________________________________
कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा
जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में तिरंगा झंडा फहराया गया तथा वन्देमातरम का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष, बलिदान देने वाले अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजनों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा वृक्षारोपण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी संकल्प लें कि कोई फरियादी कलेक्ट्रेट से निराश न लौटे, कर्तव्यबोध याद रहना चाहिए, यही सच्ची राष्ट्र सेवा होगी।
__________________________________________
चैंबर पर विजय शिवहरे ने किया ध्वजारोहण
जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैम्बर भवन प्रांगण में मुख्य अतिथि विधान परिषद विजय शिवहरे, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केन्द्र, शैलेन्द्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, विनय मित्तल, शान्ति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, अतुल गुप्ता, भुवेश अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, संजय गोयल उपस्थित थे। 
__________________________________________
शहर को ड्रग मुक्त कराने की शपथ 
आगरा रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन ने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और सभी ने शहर को ड्रग मुक्त कराने की शपथ ली। अध्यक्ष डा आशीष ब्रह्मभट्ट, राजीव शर्मा, श्याम तिवारी, सतीश पाठक, सुशील पटेल, वीरू ने भाग लिया।
__________________________________________
टीयर्स में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस 
टीयर्स में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बच्चों और समस्त स्टाफ ने मिलकर धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि राजीव त्यागी एस एच ओ सिकंदरा आगरा व डॉ रीता अग्रवाल ने झंडारोहण किया। आकाश, गुलजार, नंदिनी, धीरेश, आतिफ, बंटू,  गौरव, रिहान, अभय, बुशरा, उदीषा और आरती ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
__________________________________________
पर्यावरण संरक्षण संग देश भक्ति का दिया पैगाम
महिला कांग्रेस द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर यमुना किनारे विद्युत शवदाह गृह के निकट शहीद चंद्रशेखर पार्क में अमर शहीदों के नाम 25 पौधों का रोपण करके पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति का पैगाम दिया गया। राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान, रश्मि सिंह, नीलोफर बानो, शाइस्ता खान, पारो शर्मा, अमित सिंह, अश्विनी जैन, दीपक शर्मा, शिवम शिवहरे, सलमान कुरैशी, शाहिद खान, रॉकी, बशीर उल हक मौजूद रहे।
__________________________________________
सेंट पीटर्स कॉलेज में हुआ उत्साहपूर्वक आयोजन
सेंट पीटर्स कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज बैण्ड 'द लेगसी की सुमधुर धुन के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। स्वतंत्रता के उल्लास से सराबोर नृत्य प्राइमरी के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कॉलेज के चारों हाउस के बीच सामूहिक देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम स्थान पर सेन्ट पीटर्स हाउस एवं सेन्ट लारेंस हाउस रहा। द्वितीय स्थान पर सेन्ट फ्रांसिस हाउस तथा तृतीय स्थान पर सेन्ट पॉल्स हाउस रहा। 
देश की समृद्धि व सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हुई 'सर्वधर्म प्रार्थनाएँ' व 'निवेदन प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्य फादर डॉ. ऑल्विन पिन्टो, प्रबंधक फादर इग्नेशियस मिरांडा, उपप्रधानाचार्य फादर कुलकान्त, हेडमिस्ट्रस सिस्टर एन्सी, सिस्टर वर्तिला, कोऑर्डिनेटर शोभा राना, नितिका तिवारी एवं दिव्या सिंह उपस्थित रहे।
__________________________________________
सप्तऋषि अपार्टमेंट में ध्वजारोहण
देश के 80वें स्वाधीनता दिवस पर कैलाशपुरी के निकट स्थित सप्तऋषि अपार्टमेंट में ध्वजारोहण किया गया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर आदित्येंद्र शर्मा ने झंडा फहराया। इस अवसर पर सोसायटी के प्रमुख जन मौजूद रहे।
__________________________________________
आशीर्वाद अपार्टमेंट में ध्वजारोहण
स्वाधीनता दिवस पर विजय नगर कॉलोनी स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में ध्वजारोहण किया गया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल ने झंडा फहराया। इस अवसर पर सोसायटी के प्रमुख जन मौजूद रहे।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments