प्रेमिका को लेकर होटल पहुंचा प्रेमी मंदिर में शादी करने की बात पर छोड़ भागा था
आगरा, 18 अगस्त। युवती को प्रेमजाल में फंसा कर शादी करने के बहाने होटल में बुलाने वाला प्रेमी कमरा न मिलने पर उसे छोड़ के भाग निकला। इससे युवती घबराकर वापस घर पहुंच गई। मामला पुलिस में पहुंचने पर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरों के अनुसार, थाना एकता क्षेत्र की निवासी एक छात्रा को युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोप है कि उसके साथ कई बार संबंध भी बनाए। युवक ने शादी करने के लिए भी कहा। छात्रा ने उसे बताया कि परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं होंगे। इस पर युवक ने छात्रा से घर से भागकर शादी करने के लिए कहा।
पुलिस के अनुसार, विगत सात अगस्त को छात्रा घर से चली गई। प्रेमी उसे लेकर होटल में पहुंचा। होटल में लोकल आईडी पर कमरा नहीं मिला। इस पर छात्रा ने मंदिर में जाकर शादी करने की बात कही लेकिन युवक उसे छोड़कर भाग गया। इससे छात्रा घबरा गई। वह मथुरा चली गई, दूसरे दिन खुद ही वापस लौट आई। थाना एकता पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments