यहां भी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सरस्वती शिशु मंदिर में मना स्वतंत्रता दिवस समारोह
आगरा, 16 अगस्त। सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर विजयनगर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में आशु मित्तल, अतुल गुप्ता, मनीष अग्रवाल, भविष्य अग्रवाल, सचिन मंगल, किशोरी श्याम गोयल, अशोक अग्रवाल, सर्वेश वाजपेई, आलोक आर्य, शैलेंद्र कुमार दुबे, शैलेश अग्रवाल, प्रेम किशन, नीरज खंडेलवाल अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी ने सभी का परिचय कराया। विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।
__________________________________________
स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन मेधावी छात्रा को स्क्रीनरीडर इंस्टॉल्ड लैपटॉप भेंट किया
आगरा, 16 अगस्त। सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने स्वाधीनता दिवस संजय प्लेस स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर पूर्णतया: नेत्रहीन आनंद वृन्दावन, संजय प्लेस निवासी मेधावी शिक्षार्थी श्वेता गोयल को गुप्तनामी समाजसेवी के सहयोग से "स्क्रीन रीडर इंस्टाॅलड लेपटॉप" उपलब्ध कराया गया।
श्वेता ने यूपीएससी की परीक्षा का एग्जाम दिया है।रिजल्ट आना वाकी है। श्वेता जब 14-15 साल की थी,उसकी आंखों की रोशनी कम होती गई। काफी इलाज कराया कोई फायदा नहीं निकला। एम्स दिल्ली के डाक्टरों के अनुसार उसकी आंखों में ऐसी दिक्कत आ गई थी, जिसका दुनियां में कोई इलाज नहीं है।
किसी तरह सत्यमेव जयते ट्रस्ट के संज्ञान में आने पर अच्छे कैरियर का आशीर्वाद व उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उसे लेपटॉप उपलब्ध करा दिया गया।इस मौके पर पीएफओ पीके उपाध्यय, महासचिव अनिल कुमार गोयल, निवर्तमान महासचिव गौतम सेठ, ट्रस्टी अंशुमान वावरी, नंदकिशोर गोयल, नितिन अग्रवाल, मुकेश सिंह, अनिल जैन "रंगकर्मी", नितिन अग्रवाल, राम भाई, हरीश वासवानी मौजूद रहे।
__________________________________________
हेल्प आगरा ने किया ध्वजारोहण
आगरा, 16 अगस्त। हेल्प आगरा संस्था की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर मोतीकटरा तथा प्रताप नगर स्थित दोनों सेवा केन्द्रों पर ध्वजारोहण किया गया।
मोती कटरा मुख्य कार्यालय पर ध्वजारोहण संस्था के संरक्षक रामसरन मित्तल व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने किया। रामसरन मित्तल ने आजादी की लड़ाई के अनुभव साझा किये। संस्था के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों सहित सेवारत स्टाफ, डाक्टर्स आदि समारोह के हिस्सा बने।
__________________________________________
ताज प्रेस क्लब में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
आगरा, 16 अगस्त। ताज प्रेस क्लब परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष मनोज मिश्र ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, नगर आयुक्त संतोष वैश्य, एडीएम प्रशासन आज़ाद भगत सिंह, एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा , सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला और डीपीआरओ मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए। स्टेडियम में क्लब और भाजपा के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। अजेंद्र चौहान, डॉ. सज्जन सागर, धीरज शर्मा, पीयूष शर्मा, अनिल राना, कार्यकारिणी सदस्य जगत नारायण शर्मा, राजेश दुबे, राजेश शर्मा, मनीष जैन, अरुण रावत, शरद शर्मा, जय सिंह वर्मा, एसपी सिंह, वीरेंद्र इमल, फरहान खान और शीतल सिंह माया मौजूद रहे।
__________________________________________
उपभोक्ता आयोग में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
आगरा, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता आयोग परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला जज संजय कुमार मलिक, सीजेएम शरीब अली, उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार, सदस्य राजीव कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। एसएसएफ कर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
राहुल सारस्वत ने बताया कि समारोह के दौरान एसएसएफ कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं तिरंगा बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments