भाजपा की राष्ट्रीय टीम में स्मृति ईरानी और वसुंधरा को महत्व, आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और महामंत्री राधामोहन की छुट्टी, 13 उपाध्यक्ष, 08 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बने, इनमें 13 महिलाएं
नई दिल्ली, 17 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस नई टीम में कई दिग्गज नेताओं की एंट्री हुई है और कुछ पुराने चेहरों की छुट्टी हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की राष्ट्रीय संगठन में वापसी हुई है और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुल 65 नेताओं की सूची में पार्टी ने 13 उपाध्यक्ष, 08 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए हैं। इनमें 13 महिलाएं हैं। यूपी से कुल आठ नेता टीम बीजेपी में शामिल हुए हैं। जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
पार्टी में वापसी करते हुए राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से आने वाले हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल और तारिक मंसूर को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।वडोदरा से सांसद हेमांग जोशी को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। दीपक म्हस्के को पार्टी के सोशल मीडिया/आईटी सेल की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनकी हुई छुट्टी
पार्टी के आईटी सेल प्रमुख रहे अमित मालवीय की नई टीम से छुट्टी हो गई है। डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को भी राष्ट्रीय महामंत्री के पद से हटा दिया गया है। दुष्यंत कुमार गौतम और बंडी संजय को भी संगठन की नई सूची में जगह नहीं मिली है। दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भी राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिला है।
अब विस्तार से पढ़िए किसे कौन सा पद मिला
वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाए गए हैं। शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।
विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं।
कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह,डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री, संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक, राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक, विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, रितुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक बनाया गया है।
अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं प्रीति गांदी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा, कुवंर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments