माथुर वैश्य समाज के 305 विवाह योग्य युवाओं का हुआ आपस में परिचय
आगरा, 16 अगस्त। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा पंचकुइयां स्थित महासभा भवन में आयोजित 20वें दो दिवसीय युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन में 305 विवाह योग्य युवाओं का परिचय हुआ।
उन्होंने अपनी शिक्षा, व्यवसाय, रुचियों और जीवनसाथी से जुड़ी अपनी अपेक्षाओं को समाज के सामने रखा। जिसमें 99 युवतियों एवं 232 युवकों ने सफलतापूर्वक अपना परिचय दिया। मंच पर आकर अपना परिचय देने वाले सभी युवक-युवतियों को महासभा और परिचय सम्मेलन समिति की ओर से दानदाताओं द्वारा दो चांदी के सिक्के, सूट व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन स्थल पर विभिन्न शहरों से आए माता-पिता और अभिभावकों ने एक-दूसरे से वैवाहिक रिश्तों की संभावनाओं पर चर्चा की। मंच संचालन शंकर गुप्ता एवं वीरेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता , महामंत्री शंकर गुप्ता, रोशन लाल गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, सुधीर गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विमल गुप्ता, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, अतुल गुप्ता, मनीष गुप्ता, ध्रुव कुमार गुप्ता आचार्य, देवेन्द्र गुप्ता बादलस, राजीव गोलस, पीडी गुप्ता, विनय गुप्ता, विशाल गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, विजय गुप्ता, महेश चन्द गुप्ता, डी. के. गुप्ता, अनिल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, अनूप गुप्ता, राकेश गुप्ता, शिवनारायण गुप्ता, आशीष गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, विष्णु भगवान गुप्ता, श्रीभगवान गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, राकेश मेरोठिया, दिनेश चंद गोलस आदि उपस्थित रहे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments