तालाब किनारे पैर फिसला, 16 वर्षीया किशोरी की डूबने से मौत

आगरा, 27 अगस्त। थाना खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम लालपुर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब किनारे कूड़ा डालने गई 16 साल की किशोरी काजल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। डूबने से उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार काजल रोज की तरह सुबह कूड़ा डालने के लिए तालाब की ओर गई थी। किनारे पर फिसलन होने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में गिर गई।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव के एक बच्चे ने उसे डूबते हुए देखा और शोर मचाया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब पर जमा हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई।
ग्रामीणों और पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काजल को तालाब से बाहर निकाला और तुरंत सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments