पार्षद बोलीं- "आवास विकास कॉलोनी में जेन-जी ने मुझे विवश किया" || जानिए क्या है माजरा
आगरा की बड़ी कॉलोनियों में शुमार आवास विकास कॉलोनी में "जेन जी" ने गलियों और पार्कों में चल रहे पशु बाड़ों, सीवर चोक से बहते गंदे पानी और जलभराव को लेकर अब मोर्चा खोल दिया है। वे आंदोलन की राह पर हैं।
एक दिन पहले शनिवार को उन्होंने अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर पशु बाड़ों से दिक्कत बताई थी। तब नगर निगम की टीम ने एक गाय और बछड़ा पकड़कर कर्तव्य इतिश्री कर ली। लेकिन "जेन जी" इससे संतुष्ट नहीं है। रविवार को उन्होंने नामित पार्षद सुषमा जैन को अपनी गली में भ्रमण करने को विवश कर दिया। यह जानकारी खुद पार्षद सुषमा जैन ने दी।
पार्षद का कहना है कि यहां रहने वाली लड़कियों ने बताया कि पशु बाड़े के कारण सीवर चोक हो रहे हैं। भवन संख्या 804 से लेकर 824 तक घरों के आगे पानी भरा हुआ है। दुर्गंध से जीना मुश्किल हो गया है। इसका कारण पशु बाड़े हैं। यह समस्या जड़ से समाप्त होनी चाहिए। नोटिस देने की बहानेबाजी नहीं चलेगी। रक्षाबंधन का त्योहार भी नजदीक है। इसलिए इस समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए।
पार्षद सुषमा जैन ने बवाग और नगर निगम के अधिकारियों को यहां पर पशुओं के बाड़ों के कारण जलभराव और सीवर चोक होने की जानकारी दी। पार्षद ने बताया कि पशु बाड़े हटाने के संबंध में वह पूर्व में ही नगर निगम के पशु पालन अधिकारी अजय सिंह से शिकायत कर चुकी हैं। बवाग प्रबंधन ने भी इस गली में सीवर के पूर्ण सफाई की बात कही है।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments