बैंककर्मी पर युवती के शोषण, ब्लैकमेल करने के आरोप, मेट्रिमोनियल वेबसाइट से हुई थी पहचान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहगंज क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शादी के लिए अपनी वैवाहिक वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। प्रोफाइल मैच होने पर जगदीशपुरा निवासी एक बैंककर्मी से वार्तालाप होने लगा। पीड़िता ने मुकदमे में आरोप लगाया कि बैंक कर्मी ने शादी का आश्वासन देकर फतेहाबाद रोड स्थित एक हाेटल में ले जाकर संबंध बनाए।
आरोपी ने उसके निजी वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। बाद में कहने लगा कि उसे बीमारी है, संतान नहीं होगी। पीड़िता का कहना है कि वह इसके बावजूद शादी के लिए तैयार हो गई। इस पर आरोपी सरकारी नौकरी के अनुसार दहेज की मांग करने लगा। पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग भी कराई, लेकिन युवक शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने मीडिया को बताया कि मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments